Big Breaking: दक्षिण की राजनीति के महानायक एम करूणानिधि की हुई मौत, शोक की लहर!

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति के किंग मैकर रहे डीएमके चीफ और पूर्व सीएम एम करूणानिधि की मौत हो गयी है। उनका चेन्नई के कावेरी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ हालत सुधार के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी थी।


कल भी कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुचारु रखना लगातार चुनौती बनी हुई है। कावेरी अस्पताल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय करुणानिधि लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे।

 

करुणानिधि को उम्र संबंधी बीमारी के कारण 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि 94 वर्षीय एमण् करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीडि़त हैं। उनका घर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की देर रात अचानक रक्तचाप में गिरावट आ गईए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार से ही करुणानिधि को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा है।

इसकी वजह से उनके घर और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दक्षिण भारत की राजनीति में माथुवेल करुणानिधि का नाम बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नाम है। द्रविड़ मुनेत्र कडग़म के मुखिया और पांच बार के मुख्यमंत्री इस समय कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं।

उनकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है और अगले 24 घंटे उनके लिए बहुत अहम बताए जा रहे हैं। अपने नेता कि मौत की खबर से उनके समर्थकों में कोहराम मच गया। एम करूणानिधि की मौत के बाद राज्य में हाई अर्लट जारी कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com