Big News: टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा बनी मां, बेटे को दिया जन्म!

हैदराबाद: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक हाल ही में माता-पिता बने। सानिया ने बीते मंगलवार को एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। जिसके बाद दोनों के फैन्स में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया।


अब मां बनने के बाद सानिया पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आईं।फोटोज अस्पताल की हैं। जहां साहबजादे इजहान अपनी मां सानिया की गोद में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर उस दौरान की है जब भारतीय टेनिस सुपरस्टार अस्पताल से घर जा रही थी।गर्भावस्था के दौरान समय.समय पर सानिया के मां बनने की अफवाहें जोर पकड़ती रहती थी।

मगर बीते मंगलवार को जब इस खिलाड़ी दंपति के घर किलकारियां गूंजी तो खुद शोएब मलिक ने ट्वीट कर फैंस से इस खुशखबरी को साझा किया।पिता शोएब ने लिखा थाए बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं बेटा हुआ है। मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है। तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही सानिया जल्द ही कोर्ट में वापसी करने की चाहत भी रखती हैं।

उन्होंने कहा कि वह 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने का प्लान कर रही हैं। गर्भवती होने के बाद कोर्ट से दूरी बना चुकी सानिया अक्सर सुर्खियां बनती रहती थी। कभी बेबी बंप के साथ उनकी फोटो वायरल होती थी तो कभी हसबैंड शोएब मलिक के साथ कहीं बाहर स्पॉट की जाती थीं। सानिया की गोदभराई की तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर आग लगी दी थी। मातृत्व सुख का अहसास और इस दौरान पति का साथ हर बार उनके चेहरे पर मुस्कुराहट के रूप में झलकता था।

याद हो कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब ने टेनिस खिलाड़ी के प्रेग्नेंट होने की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर साझा की थी। सानिया और शोएब ने अपने बेटे के नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है।

जानकारी मिली है कि पहला नाम यानी खुदा का तोहफा होता है और माता-पिता का भी यही मानना है कि उनका बेटा अल्लाह का तोहफा है। सानिया मिर्जा ने हैदराबाद के रेंबो अस्पताल में प्रणीति रेड्डी की देखरेख में बेटे को जन्म दिया। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके फैंस के साथ खुशखबरी साझा की।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com