धनतेरस पर धन की हो वर्षा इसलिए करें यह उपाय

       भारत का पांच दिवसीय महापर्व बस कुछ ही दिन दूर है। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है और घरों को भी सजाया जा रहा है। इस बार कोरोना की थमी आंधी से बाजार में भीड़ ज्यादा बढ़ गई है, हालांकि लोगों से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। दिवाली पर पांच तक लोग अपने घरों को सजाते हैं और खरीदारी से लेकर दान पुण्य का कार्य करते हैं। इन पांच दिनों का खास महत्व है और लोग इसे दान करने के लिए काफी शुभ मानते हैं। पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है जो इस बार दो नवंबर को है। धनतेरस पर लोगों के घरों में धन और समृद्धि आए ऐसी कामना की जाती है। लोग सोना-चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रानिक आयटम, घर, वाहन व अन्य चीजें खरीदते हैं। आइए जानते हैं कि घरों में समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन कौन से उपाय बेहद शुभ माने जाते हैं।

धनतेरस पर करें दान-पुण्य
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के साथ दान भी करना चाहिए। लोगों को सूर्यास्त से पहले दान करना चाहिए इससे काफी लाभ होता है। आप चाहें तो दूध, दही और सफेद मिठाई को छोड़कर जो चाहें उसे दान में दे सकते हैं। यह चीजें वर्जित हैं इन्हें दान में देना शुभ नहीं। धनतेरस के दिन बाकी कई चीजों को दान आप कर सकते हैं।

यह चीजें दान करना शुभ
घरों में अनाज का भंडार लगा रहे इसके लिए हमेशा अनाज का दान शुभ माना जाता है। अनाज के अलावा आप चाहें तो गरीब को भोजन भी करा सकते हैं। उसे मिठाई बनाकर खिला सकते हैं। कुछ पैसे भी चाहें तो दे सकते हैं। धनतेरस के दिन लोहे का दान भी शुभ माना जाता है। इससे आपके कई काम बनते हैं और लाभ होता है। गरीबों और जरूरतमंद को आप कपड़ा भी दे सकते हैं। इससे आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और जीवन में समृद्धि आती है। साथ ही आप पीले रंग के कपड़े दान करें तो ज्यादा अच्छा होगा। धनतेरस के दिन झाडू भी दान करनी चाहिए, यह न केवल शुभ का प्रतीक है बल्कि कहा जाता है कि झाडू दान करने से घर में काफी समृद्धि आती है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com