इस लड़के ने 900 कंडोम को लेकर गर्लफ्रेंड से किया अपने…..

आपने भी किया है किसी से अपने प्‍यार का इजहार। हां, तो जाहिर सी बात है फूल या कोई खूबसूरत सा गिफ्ट देकर किया होगा। वैसे अमूमन लोग अपने प्‍यार को कन्‍फेस करने के लिए ऐसा ही करते हैं। वहीं, इन जनाब ने जो किया, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इन्‍हें भी अपनी ड्रीम गर्ल से अपने दिल की बात कहनी थी। इसके लिए इन्‍होंने उसे सरप्राइज किया कंडोम के 999 पैकेट गिफ्ट करके। वो भी कैसे, देखिए।

इस लड़के ने 900 कंडोम को लेकर लड़की से किया अपने.....

25 सितंबर को उत्‍तरी चीन के हार्बिन में इस लड़के ने जो किया उसे हर कोई देखता रह गया। घुटने के बल बैठकर इसने अपनी गर्लफ्रेंड से प्‍यार का इजहार किया। सिर्फ यही नहीं उसको प्रपोज करते समय लड़के ने उससे कहा कि एक नॉर्मल इंसान पूरी जिंदगी में कम से कम 6,000 बार किसी लड़की के साथ रिलेशन बनाता है। ऐसे हर एक मूवमेंट पर वह उसके साथ होना चाहता है। इस अनोखे तरीके से गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए लड़के ने कंडोम के सभी बॉक्‍सेस को दिल के शेप में सड़क पर सजाया। उसके बाद इसके बीच में गर्लफ्रेंड को खड़ाकर उसने उसे एक स्‍पेशल बकेट भी गिफ्ट किया।

गिफ्ट देने के बाद लड़के ने गर्लफ्रेंड से कहा वह उसका ब्‍वॉयफ्रेंड बनना चाहता है। उसने जब से उसे देखा है, उस दिन से उसे प्‍यार करता है। उसके सिर्फ इतना कहने पर सामने खड़े सभी लोग जोर-जोर से ताली बजाकर उसे चियर करने लगे। लड़की भी ये सब देखकर काफी खुश दिखाई दी। उसने हंसते हुए उसका प्रपोजल एक्‍सेप्‍ट कर लिया। उसके बाद उसने सामने खड़ी भीड़ से कहा कि वे सब इन कंडोम की डिब्‍बियों को फ्री में ले सकते हैं।

वहां से जाने के बाद लोग इन दोनों को लेकर काफी देर तक तरह-तरह की बातें करते रहे। कुछ ने कहा कि अगर इस आइडिया के बजाए लड़का बाइक लेकर आया होता तो लड़की उसको बिल्‍कुल एक्‍सेप्‍ट न करती। वहीं कुछ ने कहा कि लड़के के कंडोम पैक्‍स देने का मतलब क्‍या ये था कि वो 6000 बार उससे रिलेशन बनाना चाहता है, लेकिन बच्‍चे नहीं चाहता।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com