पेटीएम के आईपीओ की निकली हवा, हुआ नुकसान

शेयर बाजार ऐसा ही है। इसमें कब किसके भाव चढ़ जाए और किसकी हवा निकल जाए कुछ पता नहीं होता। अब पेटीएम के आईपीओ को ही देखिए। इसके आने की खबर से ही बाजार में हलचल शुरू हुई। हर तरफ लोगों में चर्चा थी और इसमें निवेश करने को लेकर उत्साहित थे। लेकिन अचानक से आईपीओ की चाल ऐसी बदली कि बड़ा नुकसान हो गया। शेयर मार्केट की लिस्टिंग में जहां नायका जैसे स्टार्टअप को लोगों ने हाथों हाथ लिया और 90 फीसद से अधिक लाभ के साथ खुला लेकिन पेटीएम के साथ यह नहीं हो पाया। घाटे में खुला तो पेटीएम के  सीईओ इसकी लिस्टिंग के दिन रो पड़े। काफी नुकसान हुआ है। आइए जानते हैं।

अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था पेटीएम
विजय शेखर अलीगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने ही पेटीएम कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी के स्थापना के समय पेटीएम भुगतान से जुड़े काम करता था लेकिन आगे चलकर कंपनी ने अपना दायरा बढ़ाया और लोगंों तक पहुंच बनाई। नोटबंदी के बाद कंपनी को काफी फायदा हुआ। बाद में चीन की कंपनी ने भी इसकी आथी हिस्सेदारी खरीदी और वन97 के नाम से उसमें निवेश किया। यह कंपनी ही अब पेटीएम को चलाती है। लेकिन आईपीओ की लिस्टिंग अच्छी नहीं थी। यह सुबह 1645 रुपए पर लिस्ट हुआ था। कंपनी इसे अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बता रही थी। इससे करीब 18 हजार 300 करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद थी। कंपनी ने अपना प्राइस बैंड 2 हजार 80 रुपए से दो हजार 150 रुपए प्रति शेयर रखा था, लेकिन यह सब लोगों के उत्साह न दिखाने से चौपट हो गया।

24 फीसद की गिरावट आई
पेटीएम का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा था। पेटीएम आईपीओ टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी है। बताया जा रहा है कि इससे बड़ी जिस कंपनी का आईपीओ आया था उसमें कोल इंडिया और रिलायंस पावर थे। कोल इंडिया ने जहां 15 हजार करोड़ रुपए का आईपीओ लेकर आए थे वहीं रिलांयस पावर 11 हजार करोड़ रुपए का आईपीओ लाए थे। ये दोनों ही आईपीओ एनर्जी सेक्टर में थे। वहीं पेटीएम का शेयर पहले ही दिन 24 फीसद की गिरावट के साथ दर्ज किए गए।

आखिर क्यों हुआ नुकसान
पेटीएम तेजी से बढ़ रहा था। इसे उबर कंपनी ने क्विक भुगतान विकल्प में लिस्ट किया था। नोटबंदी के बाद भी लोगों को पेटीएम उपयोग करने में आसानी हुई और इसके उपयोगकर्ता बढ़े। विजय शेखर शर्मा अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने इसमें अपनी रुचि नहीं दिखाई। इसके पीछे पेटीएम का विवाद भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। साथ  में मौजूदा समय में पेटीएम को लेकर लोगों में कम हुई रुचि भी कारण है। इसलिए आईपीओ आने के साथ ही यह खबरों में बनना शुरू हो गया था।

GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com