Politics: अब दिल्ली में होने जा रही भाजपा विरोधी महारैली!

नई दिल्ली: आने वाले लोकसभा चुनाव की अभी तिथियां घोषित तो नहीं हुई, पर सभी पार्टियों ने इन चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और तैयारियां शुरु कर दी है। अब दिल्ली की सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एक महारैली का ऐलान किया गया है।


दिल्ली में 13 फरवरी को गैर भाजपाई नेताओं की एक महा रैली आयोजित हो गयी। पिछले दिनों कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महारैली का आयोजन किया था। इस रैली में देश भर के विपक्षी नेता पहुंचे थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा अखिलेश यादवए मल्लिकार्जुन खडग़े, चंद्रबाबू नायडू समेत दूसरे बड़े नेताओं ने इसमें शिरकत की थी।

उसी रैली की तर्ज पर अब केजरीवाल दिल्ली में रैली करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने रविवार कहा तानाशाही हटाओ, देश बचाओ रैली 13 फरवरी को जंतर मंतर पर आयोजित की जाएगी। मोदी सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी नेता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसमें वे सभी नेता शामिल होंगे जिन्होंने पिछले महीने कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली में शिरकत की थी।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के रैली में भाग लेने की संभावना नहीं है। इस में ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य विपक्षी नेता शिरकत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ महीने ही शेष रह गए हैं। ऐसे समय में यह रैली विपक्षी नेताओं को साथ लाने और भाजपा नीत राजग को चुनौती देने के लिए महागठबंधन की स्थापना में मदद करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कोलकाता की रैली में शिरकत की थी जहां उन्होंने मोदी सरकार को शिकस्त देने का आह्वान किया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com