Realme जल्द ही अपने Realme C3 के बाद अब सीधे Realme C11 को करने जा रही लॉन्च…

Realme जल्द ही अपने बजट स्मार्टफोन C सीरीज में एक और मॉडल जल्द जोड़ने वाला है। कंपनी अब इस सीरीज में Realme C11 को जल्द लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है। इस साल कंपनी ने अपने Realme C3 को लॉन्च किया था। यानि की कंपनी Realme C3 के बाद सीधे Realme C11 को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ऐसा क्यों करने जा रही है, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Realme C11 को MySmartPrice द्वारा पहली बार स्पॉट किया गया। फोन ने एशियन बाजार के कई सर्टिफिकेशन्स पास कर लिए हैं, जिनमें से थाइलैंड का NBTC, यूरेशिया का EEC, मलेशिया का SIRIM और इंडोनेशिया का TKDN शामिल है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX2185 के नाम से स्पॉट किया गया है। NBTC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इसक डिवाइस का नाम Realme C11 मेंशन किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इसे LTE सर्टिफाइड किया गया है। हालांकि, इन दिनों लॉन्च होने वाले सारे स्मार्टफोन्स LTE सपोर्ट के साथ ही आते हैं।

Realme C सीरीज की बात करें तो कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स Realme C1, Realme C2 और Realme C3 भारत में लॉन्च किए हैं। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि Realme Narzo 10A को भारत में Realme C3 के इंडोनेशियन वेरिएंट को रीब्रांड करके लॉन्च किया गया है। Realme Narzo 10A और इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Realme C3 में MediaTek Helio G70 SoC प्रोसेसर दिया गया है। भारत में लॉन्च हुए Realme C3 में फिंगरप्रिंट सेंसर को हटा लिया गया है। ये फोन दो RAM ऑप्शन्स 3GB/4GB में आता है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन की खास बात यह है कि ये दमदार 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। Realme C11 में बड़ी डिस्प्ले और बेहतर कैमरा फीचर देखने को मिल सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com