गूगल रखता है आपकी खोज पर नजर, ऐसे हटाएं सामग्री

     यह तो आप जानते ही होंगे कि गूगल पर हम जो भी सर्च करते हैं वह सब गूगल जानता है। वह उनकी हिस्ट्री में रहता है। हमें क्या खोजना है और क्या देखना है यह हमारे अलावा गूगल भी ट्रेस करता है। चाहे आप वह मोबाइल पर खोजें या फिर लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर। लेकिन क्या कोई ऐसा तरीका है कि आप बिना अपनी प्राइवेसी को छेड़े बिना कुछ देख सकते हैं। आइए जानते हैं।

कैसे करें अपने आप को सुरक्षित
आप जो कुछ भी लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन पर या फिर कंप्यूटर पर सर्च करते हैं या कुछ भी देखते हैं वह सब गूगल के पास होता है। उसका सारा डेटा वह इस्तेमाल करता है। एल्गोरिदम सेट होता है। आप जो कुछ भी करते हैं उस पर गूगल नजर रखता है। ऐसे में आपको अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए आपको कुछ करना होगा। इसके लिए आपको गूगल के लोकेशन डेटा को भी जानना होगा, जो 2019 में बनाए गए थे। उपयोगकर्ताओं के लिए अपने आप से ही डिलीट करने की सुविधा है। आप लोकेशन डेटा आटोमैटिक रोलिंग आधार पर डिलीट कर सकेंगे। आप चाहें तो गूगल के डेटाबेस में जाकर हिस्ट्री सेव करके गूगल लोकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं।

कैसे डिलीट करें अपना डेटा
अगर आप अपना प्राइवेट डेटा गूगल से हटाना चाहते हैं तो आपको कुछ करना होगा। इसके लिए आपको यह भी देखना चाहिए कि गूगल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को क्या बताता है। इसके लिए आप पहले गूगल अकाउंट पर जाएं ब्राउजर के माध्यम से। यहां आप जाकर गूगल यूजरनेम एट द रेट जीमेल . काम टाइप करें। यहां आपको मेन्यू बार दिख रहा होगा और यहां पर्सनल इंफो सेलेक्ट करना होगा। आप अपनी पर्सनल चीजों में यहां बदलाव कर सकते हैं। फोटो के साथ नाम, ईमेल, लिंग और जन्मदिन की तारीख भी बदल सकते हैं या उसे हटा सकते हैं। गूगल अकाउंट में जाकर वहां नेविगेशन से डेटा एंड प्राइवेसी को सेलेक्ट करें और उसे हटा दें। आप हिस्ट्री चेक करके वहां वेब ऐप एक्टिविटी चुने और यहां मैने एक्टिविटी मेंजाकर डेटा को तारीख के हिसाब से सेट कर लें और डिलीट कर लें। आप यूट्यूब पर आप वाच हिस्ट्री को भी हटा सकते हैं। सेटिंग पर जाकर आप यूट्यूब हिस्ट्री पर जाएं और हिस्ट्री हटा दें। यहां आटोमैटिक विकल्प को भी चुन सकते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com