स्टॉक मार्किट के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

नई दिल्ली, शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को कारोबारी दिन की शुरुआत के साथ शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। गुरुवार को दिन की शुरुआत में ही BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स एक कमजोर नोट पर खुला। BSE की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक दिन के 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 305.31 अंक यानी कि 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 60,047.51 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स के साथ साथ निफ्टी पर भी बाजार खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को NSE की वेबसाइट के मुताबिक निफ्टी भी सुबह के 9 बजकर 35 मिनट पर 99.45 अंक यानी कि, 0.55 फीसद की गिरावट के साथ 17,917.75 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को बाजार खुलने पर TITAN और TATASTEEL के शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि, BHARTIARTL, DRREDDY, ULTRACEMCO और RELIANCE के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

BSE की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दिन के 9 बजकर 38 मिनट पर TITAN, TATASTEEL, MARUTI, LT, M&M और BHARTIARTL के शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा, BHARTIARTL, DRREDDY, ULTRACEMCO, RELIANCE, BAJAJ-AUTO, ITC, KOTAKBANK, NTPC,INFY, BAJFINANCE, ASIANPAINT, BAJAJFINSV, HDFCBANK, TCS, HINDUNILVR, SUNPHARMA, HCLTECH, ICICIBANK,AXISBANK, POWERGRID, SBIN, NESTLEIND, INDUSINDBK, HDFC, TECHM के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बुधवार को दिन भर का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबार में BSE के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.63 अंक की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं NSE का निफ्टी 27.05 अंक टूटकर 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com